साप्ताहिक राशिफल: जानिए 14 जून से 20 जून 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य - आचार्य श्री श्यामल किशोर जी महाराज

शनिवार, 13 जून 2020

साप्ताहिक राशिफल: जानिए 14 जून से 20 जून 2020 तक कैसा रहेगा आपका भविष्य



आपका यह सप्ताह (14 जून से 20 जून 2020) कैसा रहेगा। 21 जून के सूर्य ग्रहण से पहले कैसा रहेगा आपका भविष्य। आगे पढ़िए अपनी राशि का भविष्यफल-

साप्ताहिक भविष्यफल-

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच जन्मे व्यक्ति)
मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 15 जून के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 19 जून के बाद क्रोध में कमी तो आएगी, परंतु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा

वृष (21 अप्रैल से 20 मई)
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। ‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा' की मनोस्थिति रहेगी। 15 जून से वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता से धन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 16 जून से कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।



मिथुन (21 मई से 21 जून)
सप्ताह के प्रारम्भ में मानसिक शांति रहेगी, परंतु 15 जून से मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। 19 जून के बाद नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क (22 जून से 23 जुलाई)
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से *धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।



सिंह (24 जुलाई-22 अगस्त)
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। बहनों का साथ मिल सकता है। कारोबार में लाभ बढ़ सकता है।


कन्या (22 अगस्त-22 सितंबर)
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी या कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति सुधरेगी।



तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)
मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 15 जून से नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में कमी आएगी।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म में व्यस्तता *हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का *ध्यान रखें।


धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। 15 जून से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। 19 जून के बाद भवन सुख की प्राप्ति होगी। पिता से अनबन भी हो सकती है।

मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश की अधिकता हो सकती है। 15 जून से क्रोध में कमी आ सकती है। परंतु खर्चों में वृद्धि हो सकती है। *सेहत के प्रति सतर्क रहें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। 19 जून से नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।


कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
सप्ताह के प्रारम्भ में वाणी की सौम्यता रहेगी। फिर क्रोध की अधिकता हो सकती है। 15 जून से नौकरी में अफसरों से संबंधों में सुधार होगा। आय में कमी और खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। 19 जून के बाद से पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी भी आएगी। 15 जून से परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी में अफसरों से संबंध बिगड़ सकते हैं। 19 जून से नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।